रक्षा मंत्रालय

श्री राजेंद्र कुमार नायक ने सीजीडीए का पदभार ग्रहण किया

प्रविष्टि तिथि: 23 APR 2019 7:49PM by PIB Delhi

श्री राजेन्द्र कुमार नायक ने 22 अप्रैल, 2019 को 52वें रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) के रूप में पदभार संभाल लिया। वह भारतीय रक्षा लेखा सेवा के 1983 बैच से हैं।

35 से अधिक वर्षों के करियर के दौरान, श्री नायक ने रक्षा लेखा विभाग और भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके पास रक्षा मंत्रालय के वित्त, कार्मिक, वेतन और बजट मामलों को संभालने का व्‍यापक अनुभव है।

वह सीजीडीए का पदभार ग्रहण करने से पहले रक्षा लेखा विभाग, रक्षा मंत्रालय में अपर रक्षा लेखा महानियंत्रक पद पर थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0019HFE.jpg

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरके/जीआरएस – 1033

 


(रिलीज़ आईडी: 1571107) आगंतुक पटल : 667
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu