निर्वाचन आयोग

पुनर्गठन के बाद आंध्र प्रदेश में पहली बार हुए आम चुनाव में 79.74 प्रतिशत मतदान


राज्‍य की 25 लोकसभा सीटों के लिए 3,13,33,163 मतदाताओं ने वोट डाले

प्रविष्टि तिथि: 16 APR 2019 5:27PM by National

http://pibphoto.nic.in/documents/Please%20Select/2019416gfgff32.png

   आंध्रप्रदेश के पुनर्गठन के बाद राज्‍य में पहली बार हुए आम चुनाव में 79.74% मतदान हुआ। राज्‍य की 25 लोकसभा सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ।

   आंध्र प्रदेश के मुख्‍य चुनाव अधिकारी से प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्‍यादा मतदान नरसरापेट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुआ, जहां 85.53 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। 2014 के पिछले आम चुनाव में अविभाज्‍य आंध्र प्रदेश में 74.64 मतदान हुआ था। बापटला लोकसभा सीट पर उस समय सबसे ज्‍यादा 85.16 प्रतिशत वोट पड़े थे।

इस बार के आम चुनाव में राज्‍य की 25 लोकसभा सीटों के लिए कुल 3,13,33,163 लोगों ने मतदान किया। राज्‍य में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्‍या 3,93,45,717 है। राज्‍य की 25 सीटों के लिए इस बार 319 उम्‍मीदवार मैदान में थे।

राज्‍य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर इस बार के आम चुनाव तथा पिछले आम चुनाव में हुए मतदान का प्रतिशत नीचे दिया गया है:

 

 

क्र.संख्‍या

 

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

मतदान प्रतिशत

आम चुनाव  – 2019*

आम चुनाव  – 2014**

  1.  

अरूकू

73.67

71.82

  1.  

श्रीकाकुलम

74.08

74.60

  1.  

विजयानगरम

80.57

80.19

  1.  

विशाखापट्टनम

67.26

67.53

  1.  

अनकापल्‍ली

81.00

82.01

  1.  

काकीनाड़ा

78.38

77.68

  1.  

अमलापुरम

83.67

82.63

  1.  

राजामुंद्री

80.95

81.38

  1.  

नरसापुरम

81.02

82.19

  1.  

इलुरू

82.94

84.27

  1.  

मछलीपट्टनम

83.70

83.48

  1.  

विजयवाड़ा

77.14

76.64

  1.  

गुंटूर 

78.55

79.31

  1.  

नरसरापेट

85.53

84.68

  1.  

बापटला

85.49

85.16

  1.  

ओंगोल

85.23

82.23

  1.  

नांदयाल

80.15

76.71

  1.  

कुरनूल

75.13

72.08

  1.  

अनंतपुर

80.24

78.87

  1.  

हिन्दुपुर

83.89

81.53

  1.  

कडप्‍पा

77.81

77.47

  1.  

नेल्लोर

76.14

74.02

  1.  

तिरुपति

78.99

77.14

  1.  

राजमपेट

78.38

78.05

  1.  

चित्तूर

83.68

82.59

स्रोत- * मुख्‍य चुनाव अधिकारी (आंध्र प्रदेश)

** डाटा भारत निर्वाचन आयोग वेबसाइट

*****


आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एमएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1570832) आगंतुक पटल : 268
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu