प्रविष्टि तिथि:
08 APR 2019 7:24PM by PIB Delhi
जन प्रतिनिधि अधिनियम, 1951 की धारा 126ए, उप-धारा (1) के तहत प्राप्त शक्तियों के उपयोग के अंतर्गत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव तथा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव 2019 और 37 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए संबंधित अधिसूचना में चुनाव प्रक्रिया के लिए 11.04.2019 (बृहस्पतिवार) – 07.00 बजे प्रातः से 19.05.2019 (रविवार) सायं 06.30 बजे तक का समय निर्धारित किया है। इस अवधि के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या अन्य माध्यम से एक्जिट पोल के संचालन और एक्जिट पोल के परिणामों को प्रकाशित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इसके अतिरिक्त जन प्रतिनिधि अधिनियम, 1951 की धारा 126ए (बी) के तहत किसी ओपनियन पोल या किसी चुनाव सर्वेक्षण सहित कोई अन्य चुनावी सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है जो प्रत्येक चरण में मतदान समाप्ति के 48 घंटों बाद तक लागू रहेगा।
इस संबंध में सभी संबंधित लोगों की जानकारी के लिए 07 अप्रैल, 2019 की अधिसूचना संलग्न है।
****
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/जेके/डीए-895