निर्वाचन आयोग

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के लिए विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए

प्रविष्टि तिथि: 28 MAR 2019 7:48PM by PIB Delhi

निर्वाचन आयोग ने श्री विवेक दूबे (आईपीएस, 1981 सेवानिवृत्त) को आम चुनाव, 2019 के लिए पश्चिम बंगाल और झारखंड का केन्द्रीय पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दूसरी ओर श्री के.के. शर्मा (आईपीएस, 1982, सेवानिवृत्त, महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल) को आंध्र प्रदेश और झारखंड राज्यों के लिए विशेष केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके पहले उन्हें पश्चिम बंगाल और झारखंड का विशेष केन्द्रीय पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया था।

ये पर्यवेक्षक उक्त राज्यों में सुरक्षाबलों की तैनाती और सुरक्षा संबंधी अन्य मामलों की निगरानी करेंगे।

 

****

 आर.के.मीणा/एएम/एमएस/डीके-807

 


(रिलीज़ आईडी: 1569818) आगंतुक पटल : 184
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi