गृह मंत्रालय

तिहाड़ जेल में शबीर शाह तथा कश्‍मीर और पाकिस्‍तान के अन्‍य बंदी सही स्थिति में हैं, जेल प्रशासन ने मीडिया में फर्जी समाचारों से सचेत किया

प्रविष्टि तिथि: 24 FEB 2019 6:53PM by PIB Delhi

दिल्‍ली के तिहाड़ जेल के अधि‍कारियों ने जेल में किसी अप्रिय घटना और जम्‍मू-कश्‍मीर के शबीर शाह के साथ किसी दुर्घटना से इंकार किया है।

 

तिहाड़ जेल के डीआईजी श्री शैलेंद्र परिहार ने मीडिया में आई फर्जी खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि शबीर शाह पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर तथा पाकिस्‍तान के अन्‍य बंदी भी सही स्थिति में हैं। जेल अधिकारियों ने लोगों से फर्जी समाचार से सचेत रहने को कहा है।

****

आर.के.मीणा/एएम/एजी/एसकेपी -536 


(रिलीज़ आईडी: 1566208) आगंतुक पटल : 136
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Bengali