पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

भारतीय नाविकों का रोजगार इस साल बेमिसाल 35 फीसदी बढ़ा


ऑन-बोर्ड प्रशिक्षण के लिए छात्रों की संख्या भी 37 फीसदी बढ़ी

Posted On: 15 FEB 2019 1:10PM by PIB Delhi

शिपिंग क्षेत्र में भारतीय नाविकों के इस साल भारतीय और विदेशी जहाजों पर रोजगार के मामले में 35 फीसदी की बेमिसाल बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह आंकड़ा 2017 में 1,54,349 से बढ़कर 2018 में 2,08,799 हो गया है। इसके साथ ही ऑन-बोर्ड प्रशिक्षण के लिए छात्रों की संख्या लगभग 37 फीसदी की उछाल के साथ पिछले साल 14,307 से बढ़कर इस साल 19,545 हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001LUGG.gif

भारतीय जहाजों में रोजगार पाने वालों नाविकों की संख्या पिछले साल 22,103 से बढ़कर इस साल 27,364 हो गई है, जबकि इसी अवधि के लिए विदेशी जहाजों में नाविकों के रोजगार की संख्या 60,194 से बढ़कर 72,337 हो गई है। रोजगार पाने वालों की कुल संख्या 2017 में 60,194 थी जो बढ़कर 2018 में 72,337 हो गई, जबकि इसी अवधि के दौरान रेटिंग की संख्या भी बढ़कर 75,052 से बढ़कर 1,09,108 हो गई। भारतीय नाविकों की संख्या भी 2013 में 1,03,835 से बढ़कर 2015 में 1,26,945 हो गई थी।

भारतीय नाविकों की संख्या में यह बढ़ोतरी पिछले चार वर्षों के दौरान सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की एक श्रृंखला की वजह से संभव हो पाई है, जिसमें मैरीटाईम प्रशिक्षण के मानकों में सुधार ऑन-बोर्ड प्रशिक्षण के अवसर में वृद्धि, परीक्षा एवं प्रमाणन व्यवस्था में सुधार और आसान व्यापार का सुविधा दिया जाना शामिल है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002MBU6.jpg

वर्ष 2016 में अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और रेटिंग्स में संशोधन न सिर्फ वैश्विक मानकों को पूरा करने के लिए किया गया, बल्कि विदेशी नियोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरना भी इसका उद्देश्य था। निजी क्षेत्र में काम कर रहें प्रशिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता का विभिन्न मानकों जैसे बुनियादी ढांचा, दाखिला दिए गए छात्रों की गुणवत्ता, संस्थान के प्राध्यापकों की गुणवत्ता, शिक्षणशास्त्र, परीक्षा में प्रदर्शन, ऑन-बोर्ड प्रशिक्षण और छात्रों का नियोजन आदि का आकलन करने के लिए समग्र निरीक्षण कार्यक्रम (सीआईपी) की व्यवस्था तैयार की गई।

इन संस्थानों के लिए पाठ्यक्रम को उन्नत बनाने हेतु ई-लर्निंग मॉड्यूल तैयार किया गया और इसे भारतीय नाविकों को निःशुल्क उपलब्ध कराया गया ताकि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले अपनी जानकारी और कौशल को उन्नत कर सकें। मानव संसाधन की आपूर्ति में बढ़ोतरी सुनिश्चित करने के लिए नए प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना या मौजूदा प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता में विस्तार करने पर लगे 15 वर्ष पुराने प्रतिबंध को कुछ सुनिश्चित शर्तों के साथ हटा दिया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VUEF.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004CR7B.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005UJW7.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0062LAO.jpg

भारत ने मर्चेंट नेवी के लिए क्लास रूम प्रशिक्षण की क्षमता काफी बढ़ा ली है, लेकिन इसके लिए पंजीकृत छात्रों को ऑन-बोर्ड जहाज प्रशिक्षण उपलब्ध कराना अब भी दुष्कर कार्य बना हुआ है।

ऑन-बोर्ड प्रशिक्षण का आंकड़ा

क्रं.स.

पद विवरण

2017

2018

1

डेक कैडेट (नॉटिकल)

5469

5895

2

ईंजन कैडेट (इंजीनियरिंग)

4120

5682

3

प्रशिक्षु डेक रेटिंग्स

2440

4560

4

प्रशिक्षु सैलून रेटिंग्स

1044

1273

5

प्रशिक्षु ईंजन रेटिंग्स

1234

2135

 

कुल

14307

19545

 

ऑन-बोर्ड जहाज प्रशिक्षण का मौका बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया गया कि समुद्र तट से कुछ दूर जहाज पर भी अधिकारियों और रेटिंग्स को ऑन-बोर्ड प्रशिक्षण दिया जाए। इस कदम से लगभग 4000 प्रशिक्षुओं को अतिरिक्त मौका मिला।

 

भारतीय नाविकों की आपूर्ति में वृद्धि

पद

2013

2014

2015

2016

2017

2018

नॉटिकल अफसर

26742

28805

30520

33346

34417

40897

नॉटिकल रेटिंग्स

36910

44548

49144

56916

63520

97703

इंजीनियरिंग अफसर

26995

28968

31377

35230

36760

44388

इंजीनियरिंग रेटिंग्स

13188

14769

15904

18448

19652

25811

कुल अफसर

53737

57773

61897

68576

71177

85285

कुल रेटिंग्स

50098

59317

65048

75364

83172

123514

कुल

103835

117090

126945

143940

154349

208799

 

जहाजों पर रोजगार की पूर्व शर्त के रूप में आवश्यक भारतीय कन्टीन्यूअस डिस्चार्ज सर्टिफिकेट (सीडीसी) हासिल करने के लिए नियामकों में कुछ छूट दी गई। 2017 में नई उदार सीडीसी व्यवस्था शुरू हुई, जिसके तहत 14 दिन का बुनियादी मैरीटाईम पाठ्यक्रम पूरा करने वाला 10वीं पास कोई भी नागरिक भारतीय सीडीसी हासिल कर सकता है। इससे पहले सीडीसी हासिल करने के लिए कम से कम 6 महीने का प्रशिक्षण पूरा करना होता था। नौचालन में अनुभव रखने वाले कई नाविक भारतीय सीडीसी हासिल करने में सफल रहे हैं। वर्ष 2018-19 के दौरान नए नियम के तहत 70,000 से अधिक सीडीसी जारी किए गए।   

***

 

आर.के.मीणा/एएम/एके/डीके - 384

 



(Release ID: 1564724) Visitor Counter : 315


Read this release in: English , Urdu , Marathi