रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण अंडमान एवं निकोबार कमान के दौरे पर
प्रविष्टि तिथि:
14 JAN 2019 1:30PM by PIB Delhi
रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 13 जनवरी की शाम पोर्ट ब्लेयर पहुंची और उनकी अगवानी आईएनएस उत्क्रोष पर वाइस एडमिरल बिमल वर्मा, एवीएसएम, एडीसी, कमांडर-इन-चीफ, अंडमान एवं निकोबार कमान ने की। रक्षा मंत्री 13 एवं 14 जनवरी, 2019 को अंडमान एवं निकोबार कमान कमान (एएनसी) के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अंडमान एवं निकोबार कमान के अपने दूसरे दौरे के दौरान रक्षा मंत्री परिचालन से जुड़ी इसकी तैयारियों के साथ- साथ इस कमान की बहिर्वर्ती या दूरस्थ इकाइयों (यूनिट) के ढांचागत विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगी। रक्षा मंत्री अपने दौरे के दौरान 14 जनवरी, 2019 को ग्रेट निकोबार द्वीप में कैम्पबेल खाड़ी से कुछ दूरी पर इस कमान के सभी रक्षा बलों की सहभागिता वाले परिचालन अभ्यास की साक्षी बनेंगी। इस दौरान श्रीमती निर्मला सीतारमण सैनिकों के साथ बातचीत करेंगी और इसके साथ ही वह ब्रिचगंज मिलिट्री स्टेशन पर मैरेड एकोमोडेशन प्रोजेक्ट (एमएपी) के दूसरे चरण का उद्घाटन भी करेंगी जिसमें एएनसी के सैनिकों के लिए 868 आवासीय इकाइयां (यूनिट) होंगी।


***
आर.के.मीणा/अर्चना/आरआरएस/सीएस-182
(रिलीज़ आईडी: 1559830)
आगंतुक पटल : 221