राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा, दशहरा और विजयदशमी के शुभअवसर पर लोगों को बधाई दी

Posted On: 18 OCT 2018 4:34PM by PIB Delhi

राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दुर्गा पूजा, दशहरा और विजयदशमी के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई और शुभ कामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि दुर्गा पूजा और विजयदशमी के शुभ अवसर में देश और विदेश में रहने वाले अपने सभी नागरिकों को शुभो बिजोया’ के साथ-साथ दशहरा की बधाई देता हूं। दुर्गा पूजा और विजयदशमी सत्य और सच्चाई की बुराई पर विजय के प्रतीक हैं। यह शुभ दिन कम भाग्यशाली, अकेले और परेशानी से ग्रस्त लोगों के साथ अपनी खुशियां साझा करने का है। यह लोगों के साथ एकता और भाईचारे की भावना का आनंद लेने का अवसर भी प्रदान करता है।

आइये हम देवी दुर्गा की शक्ति के प्रतीक के रूप में आराधना करें। वह समाज में महिलाओं, विशेष रूप से बालिकाओं का सशक्तिकरण करने के कार्य में हमारा मार्ग दर्शन करें। आइये हम भगवान राम के उत्सव को नैतिक और अनंत मूल्य के प्रतिबिंब के रूप में मनाएं जिसने प्राचीन काल से ही हमारे जीवन के तौर-तरीके को निर्देशित किया है।

राष्ट्रपति के संदेश के लिए यहां क्लिक करें-

 

 

****

आर.के.मीणा/अर्चना/आईपीएस/एमएम – 10783  



(Release ID: 1550031) Visitor Counter : 228


Read this release in: English , Urdu , Marathi