इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
डाटा सुरक्षा विधेयक के मसौदे पर जनता की राय मांगी गयी
प्रविष्टि तिथि:
16 AUG 2018 3:43PM by PIB Delhi
डाटा सुरक्षा तय करने तथा नागरिकों की निजी जानकारी से जुड़े आकंडों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के नियम कायदों पर सुझाव प्राप्त करने के लिए केन्द्रीय इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीएन श्रीकृष्णा की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी है। यह रिपोर्ट और निजी डाटा सुरक्षा विधेयक 2018 का मसौदा दोनों इस लिंक http://meity.gov.in/data-protection-framework पर उपलब्ध है।
मंत्रालय ने इस रिपोर्ट और विधेयक के मसौदे पर 10 सितंबर 2018 तक लोगों से सुझाव मांगे हैं। लोग अपनी राय और सुझाव मंत्रालय की वेबसाइट www.meity.gov.in पर भेज सकते हैं। कुछ अपवाद की स्थितियों में ऐसे सुझाव निम्नलिखित पते पर डाक के जरिए भी भेजे जा सकते हैं।
संयुक्त सचिव
केन्द्रीय इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
कमरा संख्या 4016, इलेक्ट्रानिक निकेतन,
6 सीजीओ कम्पलेक्स,
लोदी रोड,
नयी दिल्ली – 110 003
*****
वीके/एएम/एमएस/डीए – 9904
(रिलीज़ आईडी: 1543188)
आगंतुक पटल : 247