वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
कोंकण रेलवे कोल्हापुर-वैभववाड़ी रेलमार्ग का काम शीघ्र शुरू करेगा
इस मार्ग पर दस नए स्टेशन बनेंगे
प्रविष्टि तिथि:
01 AUG 2018 11:31AM by PIB Delhi

कोंकण रेलवे ने देश के पश्चिमी हिस्से में महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक को आपस में जोड़ दिया है
कोंकण रेलवे के 103 किलोमीटर लंबे वैभववाड़ी सेक्शन पर काम जल्दी ही शुरू होगा। यह फैसला नई दिल्ली मे आज वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु की अध्यक्षता में हुई कोंकण रेलवे की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, कोंकण रेलवे के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मंत्री महोदय ने इस अवसर पर कहा कि कोल्हापुर वैभववाड़ी रेल सेक्शन न केवल कोंकण रेलवे के लिए बल्कि संबंधित क्षेत्र और पूरे महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी होगा। इससे महाराष्ट्र का तटवर्ती क्षेत्र राज्य के पश्चिमी हिस्से से सीधे जुड़ जाएगा जिससे तटवर्ती क्षेत्र के बंदरगाहों का तेज विकास होगा तथा वहीं दूसरी ओर राज्य के भीतर से तटवर्ती क्षेत्रों तक सामानों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।
मंत्री महोदय ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य र्में राज्य का आर्थिक विकास राज्य के तटवर्ती क्षेत्रो का राज्य तथा देश के मुख्य हिस्सों से जुड़ने पर निर्भर करेगा।
कोंकण रेलवे के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने मंत्री महोदय को बताया कि कोंकण क्षेत्र में और गांवों तथा छोटे शहरों के लिए रेल सेवाएं बढाने के लिए ही इस मार्ग पर नए नए स्टेशन बनाए जा रहे हैं। ऐसा पहला स्टेशन अगले साल जनवरी में बनकर तैयार हो जाएगा।
कोल्हापुर-वैभववाड़ी लाइन को रेल मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। इसके निमार्ण पर आने वाले खर्च का 50फीसदी हिस्सा भारतीय रेल वहन करेगी जबकि बाकी महाराष्ट्र सरकार देगी।
***
MM/SB
(रिलीज़ आईडी: 1540997)
आगंतुक पटल : 306