मंत्रिमण्‍डल

मंत्रिमंडल ने कर्नाटक में जनजातियों की सूची में “नायका” के सामानार्थी रूप में “परिवारा तथा तलावारा” समुदायों को शामिल करने की स्वीकृति दी

Posted On: 21 MAR 2018 9:13PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक की जनजातियों की सूची में क्रम संख्या 38 पर नायका के सामानार्थी के रूप में परिवारा तथा तलावारा समुदायों को शामिल करने की सिद्धांत रूप में स्वीकृति दे दी है।

 

प्रमुख प्रभावः

इससे कर्नाटक राज्य में परिवारा तथा तलावारा समुदायों की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की पुरानी मांग पूरी होगी। परिवारा तथा तलावारा समुदायों से जुड़े लोग कर्नाटक राज्य से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के पात्र होंगे और राज्य में अनुसूचित जनजातियों को मिलने वाले सभी लाभों के लिए भी पात्र होंगे।

 

पृष्ठ भूमिः

कर्नाटक सरकार ने राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में क्रम संख्या 38 पर नायक के सामानार्थक परिवारा तथा तलावारा समुदायों को शामिल करने की सिफारिश की थी। राज्य या केन्द्रशासित प्रदेश विशेष के संबंध में पहला विशेष उल्लेख राज्य सरकार/केन्द्रशासित प्रदेश की सलाह के बाद राष्ट्रपति की अधिसूचित आदेश से किया जाता है। अनुसूचित जनजातियों की सूची में आगे कोई समावेश या निकासी तथा संशोधन संसद द्वारा अधिनियम में संशोधन करके ही किया जा सकता है।

*****

 

वीके/एएम/एजी/एमएस - 7212



(Release ID: 1526396) Visitor Counter : 208


Read this release in: English , Assamese , Tamil