सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
पंजाब के लिए सड़क पुर्नवास परियोजनाएं स्वीकृत
प्रविष्टि तिथि:
12 MAR 2018 3:40PM by PIB Delhi
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पंजाब में तीन सड़क मार्गों के पुर्नवास तथा उन्नयन को स्वीकृति प्रदान की है।
माखु के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को ईपीसी मोड के अंतर्गत पक्की ढलान सहित उन्नयन कर दो लेन का बनाया जाएगा। इस खंड की लंबाई लगभग 24.60 कि.मी. है। इस परियोजना पर लगभग 130.313 करोड़ रूपये लागत आएगी। इस खंड पर दो ऊपरी पुल तथा इतनी ही संख्या में बड़े और छोटे पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। मौजूदा 13 पुलियों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
मुक्ति और जवाहर सिंह वाला के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 254 के 38 कि.मी. खंड को ईपीसी मोड के अंतर्गत पक्की ढलान सहित उन्नयित कर दो लेन का बनाया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 117.78 करोड़ रूपये लागत आएगी। इस खंड पर तीन छोटे पुल प्रस्तावित हैं। मौजूदा 61 पुलियों में से 59 पुन: बनाई जाएंगी जबकि एक नई पुलिया का निर्माण पुन:संरेखण वाले हिस्से में किया जाएगा।
‘सैद्धांतिक दृष्टि’ से मोगा और माखु तथा हरिके से खालरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का पुर्नवास तथा उन्नयन कर ईपीसी मोड़ के अंतर्गत पक्के ढलानों सहित इसे दो लेन का बनाया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 293.64 करोड़ रूपये लागत आएगी। इस खंड पर एक बड़ा पुल, 10 छोटे पुल तथा 2 ऊपरी पुलों का निर्माण प्रस्तावित हैं। मौजूदा 51 पुलियों में से 39 पुन: बनाई जाएंगी जबकि उनमें से 12 की मरम्मत कर चौड़ी की जाएंगी।
इन परियोजनाओं के लिए पर्यावरण स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है तथा वन विभाग की स्वीकृति के लिए पहले ही कार्यवाही शुरू कर दी है।
***
वीएल/जेडी/एनएम–6998
(रिलीज़ आईडी: 1523900)
आगंतुक पटल : 91