प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध सूफी गायक श्री प्यारेलाल वडाली के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted On: 09 MAR 2018 3:12PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध सूफी गायक श्री प्यारेलाल वडाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा है, ‘मैं श्री प्यारेलाल वडाली के निधन से बहुत दुखी हूं। उनके गायन ने दुनिया भर में लोकप्रियता अर्जित की है। उनका गायन सूफी संगीत के प्रति लोगों को आकर्षित करता रहेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ 

 

वीके/एएम/एकेपी/सीएस-6971



(Release ID: 1523504) Visitor Counter : 271