सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
सशक्तीकरण की एक प्रेरक यात्रा
20 लाख रुपये की एनएफएससी फेलोशिप राशि ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार की एक शोधार्थी को अपनी पीएच.डी. पूरी करने में सक्षम बनाया
प्रविष्टि तिथि:
27 NOV 2026 5:32PM by PIB Delhi
उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के आकांक्षी विद्यार्थियों के लिए वित्तीय सहायता बाधाओं को दूर करने और शैक्षणिक लक्ष्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार की निवासी सुश्री रिया दास (बदला हुआ नाम) के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विद्यार्थी फेलोशिप (एनएफएससी) योजना ने डॉक्टरेट की पढ़ाई करने और अपनी शैक्षणिक आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सहायता प्रदान की।
पीएच.डी. पूरी करने, शैक्षणिक सफलता हासिल करने और शिक्षा के माध्यम से समाज में योगदान देने के दृढ़ संकल्प के साथ सुश्री रिया दास ने अपनी उच्च शिक्षा की राह में आने वाली आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास किया। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के साथ-साथ उनके परिवार की अस्थिर वित्तीय स्थिति के कारण अनुसंधान और डॉक्टरेट की पढ़ाई से जुड़े खर्चों का प्रबंधन करना चुनौतीपूर्ण था।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विद्यार्थी फेलोशिप (एनएफएससी) योजना पात्र शोधार्थियों को उनकी शैक्षणिक यात्रा के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करके उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहयोग करती है।

एनएफएससी योजना के अंतर्गत सुश्री रिया दास को अप्रैल 2017 से फेलोशिप के तहत वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हुई। इस सहायता में फेलोशिप, मकान किराया भत्ता (एचआरए) और आकस्मिक व्यय के लिए अनुदान शामिल थे, जिनकी कुल राशि 20 लाख रुपये थी। इस वित्तीय सहायता से शिक्षा और अनुसंधान से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिली तथा उस वित्तीय दबाव को कम किया जा सका, जो अन्यथा उनकी डॉक्टरेट की पढ़ाई को प्रभावित कर सकता था।
इस फेलोशिप से उन्हें अपने अनुसंधान कार्य और शैक्षणिक दायित्वों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिला। इससे उन्हें पीएच.डी. की पढ़ाई जारी रखने और अपने दीर्घकालिक शैक्षणिक लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिली।
दृढ़ संकल्प और एनएफएससी योजना के अंतर्गत प्राप्त सहायता के बल पर सुश्री रिया दास ने सफलतापूर्वक अपनी पीएच.डी. पूरी की। उनकी यह उपलब्धि उनकी शैक्षणिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और यह दर्शाती है कि वित्तीय सहायता किस प्रकार शोधार्थियों को उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सक्षम बनाती है।
उनकी यह यात्रा इस बात को रेखांकित करती है कि निरंतर शैक्षणिक सहायता की उपलब्धता आर्थिक बाधाओं को दूर करने, शैक्षणिक उन्नति के अवसरों का विस्तार करने और शोधार्थियों को अपनी क्षमताओं को साकार करने में सशक्त बनाने में किस प्रकार सहायक हो सकती है। एनएफएससी योजना पात्र विद्यार्थियों के बीच उच्च शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने का कार्य निरंतर कर रही है तथा शैक्षणिक सशक्तीकरण और समावेशी विकास में योगदान दे रही है।
***
पीके/केसी/आरटी/आईएम/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2342728)
आगंतुक पटल : 42