स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर संविधान दिवस मनाया, संविधान के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता दोहराई

प्रविष्टि तिथि: 26 NOV 2026 11:52AM by PIB Delhi

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज संविधान दिवस मनाया। इस दौरान नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस अवसर पर संविधान को अंगीकार किए जाने की स्मृति में प्रस्तावना में निहित मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image001_20261126115916_f240a2.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image003_20261126120003_c597fd.jpg

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, निदेशक, उप सचिव और समकक्ष स्तर के अधिकारियों सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। मंत्रालय के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ), राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के प्रतिनिधियों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image002_20261126120023_15c550.jpg

इस आयोजन ने मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में निहित उन मूल्यों के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर प्रदान किया, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और शासन प्रणाली का मार्गदर्शन करते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image004_20261126120034_ca75ea.jpg

संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकार किए जाने की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।

***

पीके/केसी/आरटी/बीयू/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2341801) आगंतुक पटल : 64
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese