कोयला मंत्रालय
कोयला मंत्रालय ने खनिज अनुदान नियम, 1960 में संशोधन किया और मान्यता प्राप्त अन्वेषण एजेंसियों तथा खनन योजना तैयार करने वाली एजेंसियों की मान्यता अवधि तीन से पांच वर्ष तक बढ़ाई
प्रविष्टि तिथि:
23 NOV 2026 6:48PM by PIB Delhi
कोयला मंत्रालय ने 17 नवंबर 2026 की जी.एस.आर. 999(ई) अधिसूचना द्वारा खनिज अनुदान (तृतीय संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। इसके बाद, मान्यता प्राप्त अन्वेषण एजेंसियों (एपीए) और खनन योजना तैयार करने वाली एजेंसियों (एमपीपीए) के लिए मान्यता चक्र को तीन से बढ़ाकर पांच वर्ष कर दिया गया है।
यह सुधार आवधिक मूल्यांकनों और पुनः मान्यता प्रक्रियाओं की संख्या कम करेगा, जिससे मान्यता प्राप्त एजेंसियों को बार-बार मूल्यांकन और मान्यता में लगने वाला समय बचेगा। मान्यता की लंबी वैधता भूवैज्ञानिक रिपोर्ट और खनन योजनाओं की तैयारी में निरंतरता सुनिश्चित करेगी, जो कोयला और लिग्नाइट ब्लॉकों के संचालन में लाने के लिए आवश्यक शर्तें हैं।
यह सुधार कोयला क्षेत्र में व्यापार करने में सरलता और विश्वास-आधारित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
***
पीके/केसी/आरटी/एमएम/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2340536)
आगंतुक पटल : 78