प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने राजस्थान के कोटा में दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
22 NOV 2026 10:55AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के कोटा में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से हादसे में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
राजस्थान के कोटा में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी : प्रधानमंत्री @narendramodi
***
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2339852)
आगंतुक पटल : 60