सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में 28,876 नागरिकों ने भाग लिया


यह क्विज़ प्रतिभागियो के लिए 25 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा

अभियान 35.89 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुँचा, जिनमें 14.36 करोड़ युवा और 11.34 करोड़ महिलाएँ शामिल हैं

शैक्षणिक संस्थानों में 34.08 लाख से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं; 39.91 लाख व्यक्तियों का उपचार और पुनर्वास हुआ; देशभर में 755 से अधिक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग-समर्थित नशा मुक्ति केंद्र में कार्य कर रहे हैं

48.21 लाख से अधिक नशा मुक्त शपथ लिए गये; 2 लाख से अधिक नशा मुक्ति मित्र पंजीकृत हुए

प्रविष्टि तिथि: 13 NOV 2026 7:50PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image001_20261113195046_4df158.jpg

ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ को बड़ा ही प्रोत्साहनपूर्ण जवाब मिल रहा है। 13 नवंबर 2026 तक इसमें कुल 28,876 नागरिकों ने भाग लिया है। यह बढ़ती भागीदारी विशेष रूप से युवाओं में नशा मुक्त भारत बनाने के सामूहिक प्रयास में बढ़ती जन-भागीदारी को दर्शाती है।

यह क्विज़ 26 अक्टूबर 2026 को नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य मद्य पदार्थ सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों—विशेषकर युवाओं—को नशा मुक्त भारत बनाने में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image002_20261113195052_b78033.png

माई भारत क्विज़ क्यूआर कोड

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह क्विज़ 26 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है और यह सभी नागरिकों के लिए खुला है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी माई भारत पोर्टल के माध्यम से क्विज़ तक पहुँच सकते हैं और इस राष्ट्रव्यापी जागरूकता पहल में भाग ले सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि इच्छुक नागरिक भागीदारी लिंक https://mybharat.gov.in/quizzes/yuva/detail/Url9dlIwCinQVSf8lwPB9w/  पर क्लिक कर सकते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image003_20261113195106_b98974.jpg 

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2020 को लॉन्च किया गया नशा मुक्त भारत अभियान, निवारक शिक्षा, जागरूकता, उपचार, पुनर्वास और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से नशे की माँग कम करने के प्रयासों को मजबूत करना चाहता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image004_20261113195115_f9d956.png 

एनएमबीए मोबाइल ऐप

शुरुआत में देश के 272 संवेदनशील जिलों में लॉन्च किया गया यह अभियान अब देश के सभी जिलों तक विस्तारित हो चुका है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image005_20261113195124_14be98.jpg 

अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 35.89 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुँच चुका है, जिनमें 14.36 करोड़ युवा और 11.34 करोड़ महिलाएँ शामिल हैं। यह इसकी देशव्यापी जागरूकता और जन-संपर्क पहलों का प्रतिबिंब है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image007_20261113195447_27b225.png

नशा मुक्ति मित्र पंजीकरण क्यूआर कोड

अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में 33.57 लाख से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं, जबकि देशभर में कार्यरत 755 से अधिक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (DoSJE)-समर्थित नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से 39.91 लाख व्यक्तियों का उपचार और पुनर्वास हुआ है।

नशा मुक्त कुल शपथ की संख्या 48.21 लाख से अधिक हो गई है और 2 लाख से अधिक नशा मुक्ति मित्र इसमे पंजीकृत हुए हैं।

अभियान के सातवें वर्ष में प्रवेश करने का उल्लेख करते हुए अधिकारी ने कहा कि चालू क्विज़ पदार्थ सेवन के हानिकारक प्रभावों की समझ बढ़ाने, सूचित निर्णय लेने को प्रोत्साहित करने और युवाओं को जागरूकता एवं रोकथाम के सक्रिय दूत बनने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।

यह पहल नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के दृष्टिकोण को सुदृढ़ करती है। इसमें देश के विकास में स्वस्थ व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों के महत्व को स्वीकार किया गया है।

अधिकारी ने विवरण देते हुए बताया कि क्विज़ में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) हैं, जिनका उत्तर प्रतिभागियों को 10 मिनट में देना होता है।

क्विज़ सफलतापूर्वक जमा करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के लिए भागीदारी प्रमाणपत्र तैयार किया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभागी क्विज़ पूरा करने के बाद सही उत्तर भी देख सकते हैं, जिससे वे पदार्थ सेवन रोकथाम की अपनी समझ बढ़ा सकते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image008_20261113195505_c14cfe.jpg 

इस डिजिटल पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय सामुदायिक भागीदारी मजबूत करना, जिम्मेदार निर्णयों को प्रोत्साहित करना और नागरिकों—विशेषकर युवाओं—को नशे के खिलाफ आंदोलन में योगदान देने के लिए प्रेरित करना चाहता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image009_20261113195514_8c87dc.png 

एनएमबीए ई-शपथ क्यूआर कोड

उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से 25 नवंबर 2026 से पहले ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में भाग लेने और नशा मुक्त भारत के सामूहिक दृष्टिकोण में सक्रिय योगदानकर्ता बनने का आग्रह किया।

***

पीके/केसी/आरटी/एमएम

  


(रिलीज़ आईडी: 2336040) आगंतुक पटल : 58
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil