जल शक्ति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विशेष अभियान 6.0 का समापन: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों के निपटारे में मिली महत्वपूर्ण सफलता

प्रविष्टि तिथि: 11 NOV 2026 4:09PM by PIB Delhi

जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्‍ल्‍यूएस) ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, कार्यस्थल प्रबंधन में सुधार करना, रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत बनाना तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करना था।

अभियान से पहले की तैयारियों के तहत 30 सितंबर 2026 को स्वच्छता शपथ और स्वच्छता क्विज का आयोजन किया गया। इसके बाद जल शक्ति मंत्री के नेतृत्व में 1 अक्टूबर 2026 को कालिंदी कुंज में श्रमदान गतिविधि आयोजित की गई।

अभियान के दौरान 8 अक्टूबर 2026 को सफाई कर्मचारियों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने और उनके कल्याण को बढ़ावा देने के लिए 'सफाई मित्र सम्मान' समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।

इसके अलावा, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 15 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता विषय पर विभागीय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

स्वच्छ और स्वच्छतापूर्ण कार्यस्थल बनाए रखने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 28 अक्टूबर 2026 को सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सैनिटेशन पार्क में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान श्रमदान के तहत रास्तों की सफाई, कचरा एकत्रित करने और परिसर में जमा अपशिष्ट को हटाने जैसे कार्य किए गए। यह गतिविधि स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाती है।

लंबित मामलों के निपटारे और रिकॉर्ड प्रबंधन में दर्ज की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियां

अभियान के तहत 576 जन शिकायतों और जन शिकायतों से संबंधित सभी 29 अपीलों का निपटारा किया। इसके अलावा, सांसदों से प्राप्त 25 संदर्भों, 3 संसदीय आश्वासनों और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से प्राप्त 2 संदर्भों का भी निपटारा किया गया।

विभाग ने 100 ई-फाइलों की समीक्षा कर उन्हें बंद किया, जिससे सरकारी रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने और प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार लाने में मदद मिली।

अभियान की पहुंच और दृश्यता को व्यापक बनाने के लिए विभाग ने डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी प्रभावी उपयोग किया।

इन सामूहिक प्रयासों के जरिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने स्वच्छता को निरंतर अपनाई जाने वाली संस्थागत कार्यप्रणाली बनाने, सफाई कर्मचारियों की गरिमा एवं कल्याण को बढ़ावा देने, कार्यस्थल के वातावरण में सुधार करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित कर प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

***

पीके/केसी/आरटी/एवाई/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2335100) आगंतुक पटल : 41
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese