संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेष अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में आस्था और समर्पण की भावना जगा रहे हैं


पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे

प्रविष्टि तिथि: 10 NOV 2026 11:58AM by PIB Delhi

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में कुल 11,969 अनुयायी पवित्र अवशेषों के समक्ष प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने के लिए मठ में पहुंचे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image001_20261110120205_acb5e9.jpg

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उन पवित्र अवशेषों के प्रति गहरी आस्था और आध्यात्मिक समर्पण को दर्शाती है जिनका बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व है।

इस प्रदर्शनी का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश सरकार और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी), नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है। पवित्र अवशेषों का सार्वजनिक दर्शन 13 नवंबर 2026 तक टीजीएल मठ में जारी रहेगा जिससे विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों और जगहों के रहनेवाले अनुयायियों को वहां प्रार्थना करने और श्रद्धा प्रकट करने का अवसर मिलेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image002_20261110120212_e74dd4.jpg

श्रद्धालुओं की व्यवस्थित भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रदर्शनी के शेष दिनों के लिए निर्वाचन क्षेत्र और श्रेणीवार कार्यक्रम इस प्रकार है:

  1. 11 नवंबर, 2026: 5-कालाक्तांग विधानसभा क्षेत्र (एसी), अरुणाचल प्रदेश के श्रद्धालु
  2. 12 नवंबर, 2026: अरुणाचल प्रदेश के 6-बुरागांव-थ्रिज़िनो विधानसभा क्षेत्र (एसी) के श्रद्धालु
  3. 13 नवंबर, 2026: अन्य जिलों के श्रद्धालु, सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के सदस्य और जो श्रद्धालु अपने निर्धारित दिनों में प्रदर्शनी में शामिल नहीं हो सके।

सभी निर्धारित दिनों में दर्शन का समय सुबह 8:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image003_20261110120221_bf64e6.jpg

बोमडिला में सार्वजनिक प्रदर्शनी के समापन के बाद पवित्र अवशेषों को 14 नवंबर 2026 को अगले गंतव्य नामसाई जिले में प्रदर्शनी की उनकी आगामी यात्रा के लिए औपचारिक रूप से विदा किया जाएगा। पवित्र अवशेषों को गोल्डन पैगोडा, नामसाई में 14 से 20 नवंबर 2026 तक सार्वजनिक दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद, पवित्र अवशेषों को 21 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली में वापस ले आया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image004_20261110120228_1f240f.jpg

यह प्रदर्शनी भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और सभ्यतागत धरोहर को संरक्षित करने, प्रोत्साहन देने और प्रदर्शित करने के लिए भारत सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारत सरकार इस प्रकार की पहल के माध्यम से पवित्र बौद्ध विरासत तक अनुयायियों की पहुंच को सुविधाजनक बनाने, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को सुदृढ़ करने और बौद्ध धर्म की शिक्षाओं और दर्शन में भारत के स्थायी योगदान को प्रोत्साहन देने का प्रयास करती है।

***

पीके/केसी/आरटी/केके/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2334572) आगंतुक पटल : 46
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Gujarati