संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने जुलाई 2026 में नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों (हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र) में मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

प्रविष्टि तिथि: 05 NOV 2026 1:28PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जुलाई 2026 के दौरान हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) के अंतर्गत नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए किए गए स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए। ये निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं। इस परीक्षण का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की तात्कालिक गुणवत्ता का आकलन एवं सत्यापन करना है। ड्राइव परीक्षण के दौरान ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप दर (सीडीआर), कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), पैकेट लॉस दर, डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट जैसे सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) के प्रमुख मानकों पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन का आकलन करता है। इन निष्कर्षों को उपभोक्ताओं को जानकारी देने और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रकाशित किया जाता है।

इन स्वतंत्र ड्राइव परीक्षणों को शहरों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, परिवहन केंद्रों और अन्य विविध उपयोग परिस्थितियों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है। इस प्रकार के परीक्षण में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सिम कार्ड का उपयोग करते हुए 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव वॉयस और डेटा सत्र स्थापित किए जाते हैं। इसके लिए कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट का उपयोग किया जाता है तथा उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणालियों के माध्यम से इन सत्रों की तात्कालिक निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) के अंतर्गत नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में 13 से 15 जुलाई, 2026 के दौरान ड्राइव परीक्षण कराया। इसके तहत शहरों में 295.2 किलोमीटर की दूरी तक ड्राइव परीक्षण, 1.8 किलोमीटर का पैदल परीक्षण तथा 6 हॉटस्पॉट स्थलों पर नेटवर्क परीक्षण किया गया। ये परीक्षण ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर की निगरानी में आयोजित किए गए। ड्राइव परीक्षण रिपोर्ट में प्रस्तुत निष्कर्ष परीक्षण के दिन और समय के दौरान संबंधित क्षेत्र अथवा निर्धारित मार्ग पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव परीक्षण मार्ग का मानचित्र: उपरोक्त मानचित्र में ड्राइव परीक्षण के विभिन्न मार्गों का विवरण दर्शाया गया है। इसमें शहरों में ड्राइव परीक्षण, ऑपरेटरों के बीच कॉलिंग, हॉटस्पॉट स्थलों तथा पैदल परीक्षण के मार्ग शामिल हैं।

आकलन के प्रमुख मानदंड

1. कवरेज में कमी: ऐसे नमूनों का प्रतिशत, जिनमें संबंधित प्रौद्योगिकी (2जी/3जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल क्षमता से कम सिग्नल क्षमता दर्ज की गई।

2. वॉयस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंट दर तथा आवाज की गुणवत्ता (एमओएस)।

3. कॉल साइलेंट के मामले: कॉल के दौरान साइलेंट की घटनाओं की कुल संख्या।

4. डेटा सेवाएं: डेटा डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर तथा पैकेट ड्रॉप दर।

 

नूंह और पलवल शहरों तथा संबंधित जिलों के आसपास के क्षेत्रों में प्रमुख मानदंडों के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है-

1. नूंह जिला:

  1. कवरेज में कमी: ड्राइव परीक्षण मार्ग पर वॉयस सेवाओं की जांच के दौरान ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में दर्ज सिग्नल क्षमता के आधार पर, कुल एकत्रित नमूनों में से कमजोर सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या एयरटेल के लिए 346/15867, बीएसएनएल के लिए 4021/15424, आरजेआईएल के लिए 784/15626 और वीआईएल के लिए 327/15836 रही। कवरेज में कमी का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
  2. कॉल ड्रॉप: सफलतापूर्वक लगी कुल कॉलों में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 0/142, बीएसएनएल के लिए 5/140, आरजेआईएल के लिए 1/141 और वीआईएल के लिए 0/143 रही। कॉल ड्रॉप वाले स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

3) कॉल साइलेंट के मामले: लगाई गई कुल कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंट रहने के मामले एयरटेल के लिए 13/136, बीएसएनएल के लिए 35/131, आरजेआईएल के लिए 5/135 और वीआईएल के लिए 20/139 दर्ज की गई। कॉल के दौरान साइलेंस की ऐसी घटनाओं वाले स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

4) पैकेट लॉस दर (डाउनलिंक एवं अपलिंक):

1. पैकेट लॉस दर (डाउनलिंक): एयरटेल के लिए 1.84 प्रतिशत, बीएसएनएल के लिए 5.35 प्रतिशत, आरजेआईएल के लिए 2.11 प्रतिशत और वीआईएल के लिए 3.33 प्रतिशत दर्ज की गई।

2. पैकेट लॉस दर (अपलिंक): एयरटेल के लिए 2.06 प्रतिशत, बीएसएनएल के लिए 3.12 प्रतिशत, आरजेआईएल के लिए 2.84 प्रतिशत और वीआईएल के लिए 2.21 प्रतिशत दर्ज की गई।

5) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:

  1. डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड गति एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 75.70 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) के लिए 6.78 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 130.28 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 20.03 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
  2. डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड गति एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 14.26 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) के लिए 6.21 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 9.71 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 10.84 एमबीपीएस दर्ज की गई। अपलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

2. पलवल जिला:

1) कवरेज में कमी: ड्राइव परीक्षण मार्ग पर वॉयस सेवाओं की जांच के दौरान ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में दर्ज सिग्नल क्षमता के आधार पर, कुल एकत्रित नमूनों में से कमजोर सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या एयरटेल के लिए 279/30406, बीएसएनएल के लिए 2,239/29643, आरजेआईएल के लिए 768/29489 और वीआईएल के लिए 241/30350 रही। कवरेज में कमी का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

2) कॉल ड्रॉप: सफलतापूर्वक लगाई गई कुल कॉलों में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 1/272, बीएसएनएल के लिए 3/268, आरजेआईएल के लिए 1/251 और वीआईएल के लिए 0/269 रही। कॉल ड्रॉप वाले स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

3) कॉल साइलेंस के मामले: लगी हुई कुल कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंस रहने के मामलों की संख्या एयरटेल के लिए 10/259, बीएसएनएल के लिए 11/258, आरजेआईएल के लिए 9/250 और वीआईएल के लिए 17/265 दर्ज की गई। कॉल के दौरान साइलेंस वाले स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

4) पैकेट लॉस दर (डाउनलिंक एवं अपलिंक):

  1. पैकेट लॉस दर (डाउनलिंक): एयरटेल के लिए 0.79 प्रतिशत, बीएसएनएल के लिए 2.57 प्रतिशत, आरजेआईएल के लिए 1.62 प्रतिशत और वीआईएल के लिए 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई।
  1. पैकेट लॉस दर (अपलिंक): एयरटेल के लिए 0.96 प्रतिशत, बीएसएनएल के लिए 1.40 प्रतिशत, आरजेआईएल के लिए 1.78 प्रतिशत और वीआईएल के लिए 1.35 प्रतिशत दर्ज की गई।

5) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:

  1. डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड गति एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 105.00 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) के लिए 13.92 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 212.03 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 40.70 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
  2. डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड गति एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 20.96 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) के लिए 7.20 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 14.52 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 13.03 एमबीपीएस दर्ज की गई। अपलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

संलग्न मानचित्र में लाल बिंदु पर क्लिक करके कॉल ड्रॉप और कॉल के दौरान साइलेंस रहने के मामलों के स्थानों का विवरण देखा जा सकता है।

आईडीटी के दौरान किए गए ड्राइव परीक्षण के मार्ग और इसके अंतर्गत शामिल क्षेत्रों का विवरण निम्नानुसार है:

नूंह जिला- तावड़ू, रेवासन, घासेड़ा, नूंह, अकेड़ा, नगीना, मंडखेड़ा, मोहलाका, सकरस, फिरोजपुर और झिरका आदि।

पलवल जिला- मंडकोला, पलवल ग्रामीण, ढाल, बघोला, अलावलपुर, दीघोट, खटेला सराय, बंचारी, होडल, सिंगार, पुन्हाना और फांगवां आदि।

इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ साझा किए गए हैं, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर अपने स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www\.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए ट्राई के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय को adv.jaipur\@trai.gov.in पर ई-मेल भेजा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, ट्राई के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय से दूरभाष संख्या 0141-2701919 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक के लिए यहां क्लिक करें

***

पीके/केसी/आरटी/बीयू/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2333048) आगंतुक पटल : 74
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil