खान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

खनन मंत्रियों का चौथा सम्मेलन 5-6 नवंबर, 2026 को गोवा में आयोजित होगा

प्रविष्टि तिथि: 05 NOV 2026 9:01AM by PIB Delhi

भारत सरकार का खान मंत्रालय 5-6 नवंबर, 2026 को गोवा में खनन मंत्रियों के चौथे सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के खनन मंत्री तथा केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

यह दो दिवसीय सम्मेलन राज्य के खान मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच खनन क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

इस सम्मेलन में खनन क्षेत्र की प्रगति, अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, राज्यों को अपने अनुभवों, पहलों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की भागीदारी से आपसी संवाद और सहयोग को मजबूती मिलेगी तथा भारत के खनन क्षेत्र के भविष्य के विकास और विस्तार पर विचार-विमर्श का अवसर प्राप्त होगा।

यह सम्मेलन देश के खनन क्षेत्र की सामूहिक उन्नति और विकसित भारत के विजन में इसके योगदान को सुनिश्चित करने की दिशा में खान मंत्रालय की राज्य सरकारों के साथ निरंतर जुड़ाव को दर्शाता है।

***

पीके/केसी/आरटी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2332847) आगंतुक पटल : 67
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati