भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने वेगा एसएएस द्वारा वोडाफोन ग्रुप पीएलसी में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2026 2:17PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने वेगा एसएएस द्वारा वोडाफोन ग्रुप पीएलसी में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित सौदे के तहत, वेगा एसएएस (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा वोडाफोन ग्रुप पीएलसी (लक्षित कंपनी) की जारी शेयर पूंजी में 16.2 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जाएगा।

अधिग्रहणकर्ता एक होल्डिंग कंपनी है और फ्रांस के कानूनों के तहत निगमित एक सरलीकृत संयुक्त स्टॉक कंपनी माया एसएएस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह दूरसंचार, इंटरनेट, सूचना प्रौद्योगिकी, टेलीमैटिक्स और संचार के क्षेत्र में विभिन्न प्रणालियों, उपकरणों, नेटवर्क और सेवाओं के डिजाइन, विकास, रखरखाव, संचालन, प्रबंधन या विपणन से जुड़ी है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक संचार नेटवर्क की स्थापना और संचालन भी शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता की स्वयं भारत में कोई व्यावसायिक उपस्थिति या व्यावसायिक गतिविधि नहीं है। भारत में व्यावसायिक गतिविधियां उसकी संबंधित सहयोगी कंपनियों द्वारा संचालित की जाती हैं।

लक्षित कंपनी एक यूरोपीय और अफ्रीकी दूरसंचार कंपनी है, जो यूरोप और अफ्रीका में फिक्स्ड लाइन और मोबाइल दूरसंचार सेवाएं प्रदान करती है। लक्षित कंपनी का अधिकांश राजस्व मुख्य दूरसंचार कनेक्टिविटी उत्पादों और सेवाओं से प्राप्त होता है। हालांकि, इसके पोर्टफोलियो में डिजिटल सेवाएं, इंटरनेट ऑफ थिंग्स सेवाएं और वित्तीय सेवाएं भी शामिल हैं। भारत में लक्षित कंपनी की उपस्थिति वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड के माध्यम से है।

पीके/केसी/आरटी/जीके


(रिलीज़ आईडी: 2330899) आगंतुक पटल : 50
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi