वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

माननीय प्रधानमंत्री ने गुजरात के एकता नगर में भारत पर्व 2026 में सीसीआईसी पवेलियन का दौरा किया


सीसीआईसी ने कारीगरों और बुनकरों को सशक्त बनाने और 'वोकल फॉर लोकल' और 'लोकल से ग्लोबल' को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों

पर प्रकाश डालते हुए भारत की समृद्ध हथकरघा और हस्तशिल्प विरासत को प्रदर्शित किया

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2026 10:48AM by PIB Delhi

वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत भारत सरकार का एक उद्यम, सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईसी), गुजरात के केवड़िया के एकता नगर में चल रहे भारत पर्व 2026 में भाग ले रहा है। यह सीसीआईसी के लिए यह गर्व और यादगार क्षण था जब भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने 30 अक्टूबर 2026 को एकता नगर, केवड़िया में सीसीआईसी पवेलियन का दौरा किया। इस यात्रा ने सीसीआईसी को अपनी समृद्ध विरासत, कारीगरों और बुनकरों के साथ अपने लंबे समय से सहयोग और भारत की पारंपरिक हथकरघा और हस्तशिल्प विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में अपने निरंतर प्रयासों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

सीसीआईसी मंडप, कारीगरों और बुनकरों को बेहतर बाजार पहुंच और स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने की निगम की यात्रा को प्रस्तुत करता है। अपनी पहल के माध्यम से, सीसीआईसी भारत के पारंपरिक शिल्प कौशल को व्यापक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों से जोड़कर “वोकल फॉर लोकल” के दृष्टिकोण में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है और “लोकल को ग्लोबल” तक ले जा रहा है।

सीसीआईसी के प्रबंध निदेशक श्री बिमल गोपालाचारी, सहित निगम के अधिकारी, कारीगर और बुनकर मंडप में उपस्थित रहे। मंडप देश के विभिन्न हिस्सों के कारीगरों के असाधारण कौशल ​​और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करता है, जिसमें गुजरात के कारीगर एगेट पत्थरों और अर्ध-कीमती पत्थरों और जटिल एप्लिक वर्क का उपयोग करके पारंपरिक कलाकृति का प्रदर्शन करते हैं।

सीसीआईसी भारतीय हथकरघा और हस्तशिल्प की समृद्ध और विविध विरासत का उत्सव मनाता है, देशभर से असाधारण कलात्मकता, रचनात्मकता और शिल्प कौशल को एक साथ लाता है और पारंपरिक और दस्तकारी उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन करता है जो भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत और इसके स्वदेश कला रूपों की कालातीत सुंदरता को दर्शाते हैं।

यह प्रदर्शनी गुजरात के केवड़िया के एकता नगर में 15 नवंबर 2026 तक आगंतुनकों के लिए खुली रहेगी।

****

पीके/केसी/आरटी/केएल/एनके


(रिलीज़ आईडी: 2330799) आगंतुक पटल : 53
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati