नागरिक उड्डयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मेसर्स ट्रांसभारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर उत्तराखंड के जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त हुआ

प्रविष्टि तिथि: 30 OCT 2026 9:11PM by PIB Delhi

30 अक्टूबर 2026 को एक हेलीकॉप्टर, जिसका परिचालन मेसर्स ट्रांसभारत एविएशन प्रा. लि. द्वारा किया जा रहा था और जिसका पंजीयन वीटी-एचसीएक्स (टाइप एएस350बी3) था, एक हादसे का शिकार हुआ और चाय गांव (जोशीमठ) के पास जंगल के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हेलीकॉप्टर 13:14 बजे बद्रीनाथ हेलिपैड से उड़ान भरने के बाद सहस्त्रधारा हेलिपैड (देहरादून) जाने के अपने मार्ग पर था, जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त होने का मलबा मिल गया है और खोज व बचाव अभियान जारी है।

दुर्घटना की प्रारंभिक/नियामकीय जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की एक टीम देहरादून भेजी गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/IMG-20261030-WA0013(1)_20261030211217_9ef06b.jpg

पीके/केसी/आरटी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2330745) आगंतुक पटल : 56
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi