सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़' में 7,597 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया


यह क्विज़ 25 नवंबर, 2026 तक खुला रहेगा

यह अभियान 35.09 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुँचा, जिसमें 13.99 करोड़ युवा और 10.91 करोड़ महिलाएँ शामिल हैं

शिक्षण संस्थानों में 32.43 लाख से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, 39.91 लाख लोगों का इलाज और पुनर्वास किया गया, देश भर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (डीओएसजेई) द्वारा समर्थित 755 से अधिक नशा मुक्ति केंद्र काम कर रहे हैं

45.07 लाख से अधिक लोगों ने नशा मुक्त रहने की शपथ ली, अब तक 2 लाख से अधिक ‘नशा मुक्ति मित्र’ पंजीकृत हो चुके हैं

प्रविष्टि तिथि: 30 OCT 2026 6:35PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image001_20261030183604_31b44d.jpg

ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में अब तक 7,597 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया है। यह संख्या तेज़ी से बढ़ रही है, जो इस पहल के प्रति लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाती है।

इस क्विज़ की शुरुआत भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 26 अक्टूबर, 2026 को की गई थी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image002_20261030183611_99f1dc.jpg

मंत्रालय, ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (एनबीएमए) के तहत ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ का आयोजन कर रहा है। इसका मकसद नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाना और नशा मुक्त भारत बनाने के सामूहिक प्रयास में लोगों, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image003_20261030183620_d8df73.jpg

यह क्विज़ 26 अक्टूबर से 25 नवंबर, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है और इसमें सभी नागरिक भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी माई भारत पोर्टल के ज़रिए इस क्विज़ में शामिल हो सकते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image004_20261030183626_62eb52.png

‘माई भारत’ क्विज़ क्यूआर

भाग लेने के लिए लिंक:

https://mybharat.gov.in/quizzes/yuva/detail/Url9dlIwCinQVSf8lwPB9w/

15 अगस्त, 2020 को शुरू किए गए नशा मुक्त भारत अभियान का लक्ष्य नशीले पदार्थों की मांग को कम करने के प्रयासों को मज़बूत करना है। इसके लिए निवारक शिक्षा, जागरूकता पैदा करने, इलाज, पुनर्वास और सामुदायिक भागीदारी जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। शुरुआत में इसे 272 संवेदनशील ज़िलों में लागू किया गया था, लेकिन अब इस अभियान का विस्तार पूरे देश के सभी ज़िलों तक हो गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image005_20261030183827_903494.png

यह अभियान अब तक 35.09 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुँच चुका है, जिसमें 13.99 करोड़ युवा और 10.91 करोड़ महिलाएँ शामिल हैं। यह आँकड़ा देश भर में चलाए जा रहे जागरूकता और पहुँच बढ़ाने के प्रयासों के व्यापक दायरे को दर्शाता है।

इस अभियान के तहत, शैक्षणिक संस्थानों में 32.43 लाख से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं। देश भर में डीओएसजेई द्वारा समर्थित 755 से अधिक नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से 39.91 लाख लोगों का इलाज किया गया है और उन्हें पुनर्वासित किया गया है। अब तक 45.07 लाख से अधिक लोगों ने नशा मुक्त होने की शपथ ली है और 2 लाख से अधिक नशा मुक्ति मित्र पंजीकृत हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image006_20261030183836_48688d.png

जैसे-जैसे यह अभियान अपने सातवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, इस क्विज़ का उद्देश्य नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों की समझ को गहरा करना, उन्हें सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना और युवाओं को जागरूकता तथा रोकथाम के सक्रिय दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह पहल नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के विज़न को मज़बूत करती है, और देश के विकास में स्वस्थ व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों के महत्व को रेखांकित करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image007_20261030183844_79e6a0.png

एनएमबीए मोबाइल ऐप

इस क्विज़ में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं, जिनका उत्तर प्रतिभागियों को 10 मिनट के भीतर देना होता है। क्विज़ को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को एक भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाता है। क्विज़ पूरा होने के बाद, प्रतिभागी सही उत्तर भी देख सकते हैं, जिससे उन्हें नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम के बारे में अपनी समझ बढ़ाने में मदद मिलती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image008_20261030183852_a79cf7.png

एनएमबीए ई-प्लेज क्यूआर कोड

इस डिजिटल पहल के ज़रिए, मंत्रालय का लक्ष्य सामुदायिक भागीदारी को मज़बूत करना, ज़िम्मेदार विकल्प चुनने को बढ़ावा देना और नागरिकों, खासकर युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

मंत्रालय सभी नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं से आग्रह करता है कि वे नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़ में भाग लें और नशा मुक्त भारत के साझा विज़न को साकार करने में सक्रिय योगदान दें।

****

पीके/केसी/आरटी/एनएस/एसएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2330602) आगंतुक पटल : 51
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Marathi