प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और रिकॉर्ड 114 पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की
प्रविष्टि तिथि:
25 OCT 2026 8:17AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हाल ही में संपन्न हुए एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत के पैरा-एथलीटों की असाधारण उपलब्धि की सराहना की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि रिकॉर्ड 114 पदकों के रिकार्ड के साथ, यह इन खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, और यह पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व एवं खुशी का अवसर है। उन्होंने दल के प्रत्येक सदस्य को उनके असाधारण दृढ़ संकल्प के लिए बधाई दी और कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि में योगदान दिया है तथा अपनी उपलब्धियों से अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर साझा किया;
“हाल ही में संपन्न हुए एशियाई पैरा खेल 2026 में हमारे पैरा-एथलीटों ने क्या असाधारण उपलब्धि हासिल की है!
रिकॉर्ड 114 पदकों के साथ यह इन खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का अवसर है!
मैं अपने दल के प्रत्येक सदस्य को उनके असाधारण दृढ़ संकल्प के लिए बधाई देता हूँ।
प्रत्येक खिलाड़ी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि में योगदान दिया है और अपनी उपलब्धियों से अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।”
***
पीके/केसी/आरटी/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 2328135)
आगंतुक पटल : 110