प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर हिमांशु नंदल को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2026 10:19PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में आज पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस-11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हिमांशु नंदल को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि इन खेलों में तीन कांस्य पदक जीतकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हिमांशु आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे और इससे भी बड़ी सफलता हासिल करेंगे। इसके साथ ही, श्री मोदी ने हिमांशु को उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा:

"एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस-11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हिमांशु नंदल को बधाई! इस आयोजन में तीन कांस्य पदक जीतकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। वे आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते रहें और इससे भी बड़ी सफलता हासिल करें। उनके आगे के सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi"

***

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2327815) आगंतुक पटल : 45
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Gujarati , Kannada , Malayalam