प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतने पर भावना चौधरी और पूजा जत्यान को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2026 6:58PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की तीरंदाज़ी के रिकर्व डबल्स में आज भारत के लिए पहला पदक (ऐतिहासिक रजत पदक) जीतने पर भावना चौधरी और पूजा जत्यान को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि कई उभरते तीरंदाजों को प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा:

"एशियाई पैरा खेलों में भावना चौधरी और पूजा जत्यान ने जीता ऐतिहासिक रजत पदक!

इन खेलों में महिलाओं के रिकर्व डबल्स में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर दोनों को बधाई। उनकी यह उपलब्धि कई उभरते तीरंदाजों को प्रेरित करेगी: प्रधानमंत्री @narendramodi"

***

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2327747) आगंतुक पटल : 19
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Malayalam