ग्रामीण विकास मंत्रालय
ग्रामीण विकास विभाग ने छठे विशेष अभियान के तहत कर्तव्य भवन में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया
कर्तव्य भवन में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में सफाई कर्मचारियों सहित 250 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया
प्रविष्टि तिथि:
22 OCT 2026 4:46PM by PIB Delhi
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग ने 22 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सफाई कर्मियों सहित विभाग के 250 से अधिक कर्मचारियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। यह शिविर दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित हो रहे छठे विशेष अभियान के तहत विभाग द्वारा आयोजित गतिविधियों का हिस्सा है। शिविर में मुख्य रूप से सफाई कर्मचारियों सहित आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों (बाहरी संविदा पर रखे गए कर्मचारी) पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना तथा कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करना था। शिविर में ब्लड प्रेशर (रक्त चाप) जांच, रैंडम ब्लड शुगर जांच (किसी भी समय रक्त में शर्करा (ग्लूकोज) के स्तर की जांच), सामान्य नेत्र जांच, सामान्य कान, नाक, गला जांच तथा सामान्य चिकित्सक से परामर्श संचालित किया गया।
छठे विशेष अभियान अभियान के दौरान विभाग कई गतिविधियां आयोजित कर रहा है, जिनमें मुख्य ध्यान-स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटान, जन शिकायतों के समाधान, भौतिक और डिजिटल रिकॉर्ड के बेहतर प्रबंधन, और कार्यस्थल पर स्वच्छता को नियमित आदत के रूप में अपनाने पर है। विभाग स्वच्छ, कुशल और जन-केंद्रित कार्यस्थल तथा कर्मचारियों के कल्याणकारी उपाय कर, छठे विशेष अभियान के उद्देश्यों के प्रति पूर्णतया प्रतिबद्ध है।
***
पीके/केसी/आरटी/एकेवी/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2326738)
आगंतुक पटल : 43