प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर निषाद कुमार को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
20 OCT 2026 9:47PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा गेम्स में पुरुषों की हाई जंप टी47 स्पर्धा में नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले निषाद कुमार को उनके असाधारण खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
श्री मोदी ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता की प्राप्ति को वास्तव में उल्लेखनीय बताया, क्योंकि उन्होंने दो स्वर्ण पदक और पूरे देश की प्रशंसा प्राप्त की है। उन्होंने आगामी प्रयासों के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट पर साझा किया:
"निशाद का असाधारण खेल प्रदर्शन!
प्रतिभावान निषाद कुमार को पुरुषों की टी47 हाई जंप स्पर्धा में नया गेम रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। लॉन्ग जंप में पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुके निषाद कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का दिल जीत लिया है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता की चाह वाकई सराहनीय है। उन्हें बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: PM @narendramodi"
***
पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2325902)
आगंतुक पटल : 28