युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी गई है
प्रविष्टि तिथि:
15 OCT 2026 5:06PM by PIB Delhi
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की एक प्रमुख युवा सहभागिता पहल, विकसित भारत युवा नेता संवाद (वी.बी.वाई.एल.डी.) 2027 को देशभर से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली है। चयन प्रक्रिया के तहत आयोजित विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में 1,45,26,013 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के अंतिम चरण में उत्तीर्ण हुए लगभग 5.7 लाख युवा अगले चरण, विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता में पहुंच गए हैं। अब उन्हें अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित विषय पर माय भारत पोर्टल पर 500 शब्दों का निबंध जमा करना होगा।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता के दूसरे चरण के लिए निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी है। इसका उद्देश्य योग्य युवाओं को वी.बी.वाई.एल.डी. 2027 में भाग लेने के लिए अपने निबंध जमा करने के लिए अधिक समय प्रदान करना है।
युवाओं को अपने निबंध 22 अक्टूबर 2026 तक जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। समय सीमा में विस्तार से पात्र प्रतिभागियों को अपने निबंध जमा करने के लिए अधिक समय और इस राष्ट्रीय पहल में व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा।
मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों से भी अनुरोध किया है कि वे पात्र युवाओं के साथ संशोधित समय सीमा को व्यापक रूप से साझा करें और जिला अधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ समय पर संचार सुनिश्चित करें।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय का उद्देश्य विकसित भारत युवा नेता संवाद 2027 के माध्यम से युवाओं की भागीदारी, नेतृत्व और नवाचार को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत @2047 की परिकल्पना में सार्थक योगदान देने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
***
पीके/केसी/आरटी/वीके/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2324096)
आगंतुक पटल : 49