पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया

प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2026 6:29PM by PIB Delhi

अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) के नए कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली के 55 लोधी एस्टेट स्थित परिसर में किया। उद्घाटन समारोह में आईबीसीए के महानिदेशक डॉ. एस.पी. यादव ने श्री भूपेंद्र यादव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और आईबीसीए, इसकी गतिविधियों और कार्यक्रमों का संक्षिप्त परिचय दिया। उद्घाटन समारोह में वन महानिदेशक और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के विशेष सचिव श्री संतोष तिवारी और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश मंत्री; ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस (जीबीए) के महानिदेशक; आपदा मोचन इंफ्रास्ट्रक्चर गठबंधन (सीडीआरआई) के महानिदेशक; अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के महानिदेशक; और भारत में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय/संयुक्त राष्ट्र संगठनों के प्रमुखों/प्रतिनिधियों, जैसे कि संयुक्त राष्ट्र, यूएनडीपी, विश्व बैंक, यूनिसेफ, एडीबी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, आईयूसीएन, यूएनईपी, एफएओ और यूएनडीएसएस आदि ने भी भाग लिया।

आईबीसीए के बारे में

अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस, एक संधि आधारित अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना भारत में मुख्यालय के साथ की गई है, जिसका उद्देश्य विश्व की सात बिग कैट (बड़ी बिल्लियों), अर्थात् शेर, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा का संरक्षण करना शामिल है।

भारत सरकार ने पांच वर्षों (2023-24 से 2027-28) के लिए प्रारंभिक तौर पर 150 करोड़ रुपये का योगदान देने का वादा किया है। अब तक, भारत सहित विश्व भर के 29 देश आईबीसीए के सदस्य बन चुके हैं, 5 देशों ने पर्यवेक्षक बनने का विकल्प चुना है और 11 अन्य देशों ने गठबंधन के सदस्य बनने पर सहमति व्यक्त की है।

आईबीसीए की स्थापना के ढाई साल के छोटे से समय में ही इसने निम्नलिखित महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं:

  • विदेश मंत्रालय द्वारा प्रायोजित आईटीईसी कार्यक्रम के तहत विभिन्न देशों के विदेशी प्रतिभागियों के लिए दो क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
  • 20 देशों के पशु चिकित्सकों के लिए आयोजित प्राइम कैट हेल्थ प्रोग्राम।
  • सीआईटीईएस सीओपी, यूएनएफसीसीसी सीओपी, सीआईटीईएस स्थायी समिति की बैठक आदि जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों में व्यापक और सार्थक भागीदारी हासिल की गई।
  • जागरूकता और संपर्क बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय वेबिनार, वैश्विक फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

****

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एसवी


(रिलीज़ आईडी: 2322450) आगंतुक पटल : 95
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati