प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2026 11:09AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राजमाता विजयराजे सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र सेवा के प्रति उनका बलिदान और समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्श एवं विचार विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा:

राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका त्याग और समर्पण हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श और विचार विकसित भारत के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्रदान करने वाले हैं।

*****

पीके/केसी/आरटी/जेके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2322112) आगंतुक पटल : 72
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam