प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण को आकार देने वाले उद्योग, उद्यमिता और विनिर्माण के अनुकूल वातावरण को रेखांकित करने वाला एक लेख साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 07 OCT 2026 12:19PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री उदय कोटक द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें रेखांकित किया गया है कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के नेतृत्व ने उद्योग, उद्यमिता और विनिर्माण के लिए भारत के वातावरण को सुदृढ़ करने में किस प्रकार सहायता की है।

श्री कोटक ने रेखांकित किया कि किस प्रकार विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, रक्षा और डीप टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सुधार, अवसंरचना और नई पहलें नई औद्योगिक क्षमताओं का निर्माण कर रही हैं, जबकि विकसित भारत भारतीय व्यवसायों को विस्तार करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

“PM @narendramodi के 25 वर्षों के नेतृत्व ने उद्योग, उद्यमिता और विनिर्माण के लिए भारत के वातावरण को सुदृढ़ करने में सहायता की है, श्री @udaykotak लिखते हैं। विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, रक्षा और डीप टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सुधार, अवसंरचना और नई पहलें नई औद्योगिक क्षमताओं का निर्माण कर रही हैं।

विकसित भारत भारतीय व्यवसायों को आगे बढ़ने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है। भारत के औद्योगिक विकास के अगले चरण पर एक विचारपूर्ण दृष्टिकोण।”

********

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2320039) आगंतुक पटल : 47
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Gujarati , Kannada , Malayalam