इस्पात मंत्रालय
इस्पात मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 6 शुरू किया
प्रविष्टि तिथि:
02 OCT 2026 10:19AM by PIB Delhi
इस्पात मंत्रालय और इसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (सीपीएसई) 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2026 तक चलाए जा रहे लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 6 में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
अभियान का 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलने वाला तैयारी चरण पूरा हो चुका है। इस चरण के दौरान मंत्रालय और इसके सीपीएसई ने आवश्यक तैयारियां पूरी कीं और कार्यान्वयन चरण के लिए लक्ष्य निर्धारित किए।
2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2026 तक चलने वाले कार्यान्वयन चरण के दौरान, मंत्रालय और इसके सीपीएसई निम्नलिखित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे:
- स्वच्छता अभियान: विभिन्न कार्यालयों और स्थानों पर 301 स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
- फाइलों का निपटान: 20,763 भौतिक फाइलों और 9,056 ई-फाइलों के निपटान के प्रयास किए जाएंगे।
- जन शिकायतें: 37 लंबित जन शिकायतों के निपटान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे लंबित मामलों की संख्या शून्य पर लाई जा सके।
अभियान में लंबित मामलों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें सांसदों, पीएमओ, विशिष्ट व्यक्तियों, मंत्रिमंडल और राज्य सरकारों से प्राप्त संदर्भ भी शामिल हैं। इसके अलावा, स्वच्छता, पुरानी फाइलों के निपटान, उचित अभिलेख प्रबंधन और कार्यालय में स्थान के बेहतर उपयोग पर भी ध्यान दिया जाएगा।
एससीडीपीएम 6 के माध्यम से, इस्पात मंत्रालय और इसके सीपीएसई लंबित मामलों को कम करने, मामलों का त्वरित निपटान करने, बेहतर सेवा प्रदान करने तथा स्वच्छ और कुशल कार्य वातावरण बनाए रखने की दिशा में कार्य करेंगे।
***
पीके/केसी/आरटी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2318077)
आगंतुक पटल : 56