विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) द्वारा अनुसंधान विकास एवं नवाचार (आरडीआई) योजना के तहत प्रस्ताव आमंत्रण बंद करने के संबंध में स्पष्टीकरण
प्रविष्टि तिथि:
01 OCT 2026 1:05PM by PIB Delhi
कल (30 सितंबर) प्रकाशित कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि टीडीबी द्वारा अनुसंधान निवेश आमंत्रण को बंद करने का कारण धन की कमी है, जो कि सही नहीं है। टीडीबी ने अपनी वेबसाइट पर सूचित करते हुए कहा है कि उसने "प्रशासनिक कारणों" से ही अपना आमंत्रण बंद किया है। परियोजना प्रस्तावों की भारी संख्या में प्राप्ति के कारण, टीडीबी ने फिलहाल "विराम" लेने का निर्णय लिया है और आमंत्रण को स्थगित कर दिया है। 30 सितंबर , 2026 तक प्राप्त सभी परियोजनाओं के मूल्यांकन के बाद इसे शीघ्र ही पुनः खोला जाएगा। निवेश समिति (आईसी) और टीडीबी मूल्यांकन प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।
ईटीई को भुगतान करने के लिए धन की बिल्कुल भी कमी नहीं है ।
डीएसटी/एएनआरएफ निकट भविष्य में कई अन्य एसएलएफएम को भी नियुक्त करने की प्रक्रिया में है।
***
पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2317522)
आगंतुक पटल : 98