रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय तटरक्षक बल ‘क्वाड-एट-सी शिप ऑब्जर्वर मिशन’ के जरिए समुद्री सहयोग मजबूत करेगा

प्रविष्टि तिथि: 25 SEP 2026 7:22PM by PIB Delhi

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का जहाज शौनक ‘क्वाड-एट-सी शिप ऑब्जर्वर मिशन’ के तहत 25 सितंबर, 2026 को चेन्नई से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के लिए रवाना हुआ। यह भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के बीच समुद्री सहयोग तथा परिचालन के साथ आपसी सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

छह ‘सी राइडर्स’—भारत और जापान से दो-दो तथा ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से एक-एक अधिकारी—‘शौनक’ पर सवार हुए। ये अधिकारी आपसी तालमेल और सहयोग को बेहतर बनाने तथा परस्पर विश्वास को गहरा करने के उद्देश्य से जहाज पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं पेशेवर आदान-प्रदान के कार्यक्रम में शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image001_20260925192319_9f69ae.jpg 

यह पहल 26 मई, 2026 को जारी क्वाड विदेश मंत्रियों के संयुक्त बयान के अनुरूप है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, खुले, समावेशी तथा नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्वाड देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image002_20260925192327_c75d16.jpg 

यह मिशन महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र प्रगति) के भारत के समुद्री दृष्टिकोण तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सामूहिक जुड़ाव, पेशेवर संबंधों व सुरक्षित समुद्री वातावरण के प्रति भारतीय तटरक्षक बल की वचनबद्धता को उजागर करता है।

***

पीके/केसी/आरटी/एनके/एसएस  


(रिलीज़ आईडी: 2315111) आगंतुक पटल : 134
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi