रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय रेल भुज और बरौनी के बीच सप्ताह में तीन बार चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करेगी


यह नई रेल सेवा गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ेते हुए 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी

प्रविष्टि तिथि: 25 SEP 2026 12:03PM by PIB Delhi

भारतीय रेल ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच सप्ताह में तीन बार चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह नई रेल सेवा 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ेगी।

यह रेल सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी।

रेलगाड़ी संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से 17:30 बजे प्रस्थान करेगी और 04:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में, रेलगाड़ी संख्या 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से 23:55 बजे प्रस्थान करेगी और 13:15 बजे भुज पहुंचेगी।

भुज-बरौनी रेलगाड़ी सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी, जबकि बरौनी-भुज रेलगाड़ी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।

प्रमुख स्टेशनों को जोड़ा जाएगा

नई रेल सेवा के मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव होगा, जिनमें समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं।

नई रेल सेवा देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच रेल यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेगी और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी में सुधार करेगी।

*****

पीके/केसी/आरटी/एके/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2314830) आगंतुक पटल : 280
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada