प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
21 SEP 2026 7:28PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि इस पूरी अवधि में उनकी एकाग्रता और अनुशासन प्रशंसनीय रहा।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल को बधाई! इस पूरी अवधि में उनकी एकाग्रता और अनुशासन प्रशंसनीय रहा। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: PM @narendramodi
पीके/केसी/आरटी/जेके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2313211)
आगंतुक पटल : 163