भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने वेस्टव्यू क्रिकेट लिमिटेड और पूनावाला स्पोर्ट्स एंड फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तीन पेशेवर क्रिकेट फ्रेंचाइजी—राजस्थान रॉयल्स (भारत), पार्ल रॉयल्स (दक्षिण अफ्रीका) और बारबाडोस रॉयल्स (बारबाडोस)—के अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2026 9:21PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने वेस्टव्यू क्रिकेट लिमिटेड और पूनावाला स्पोर्ट्स एंड फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तीन पेशेवर क्रिकेट फ्रेंचाइजी: (i) राजस्थान रॉयल्स (भारत), (ii) पार्ल रॉयल्स (दक्षिण अफ्रीका) और (iii) बारबाडोस रॉयल्स (बारबाडोस) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में वेस्टव्यू क्रिकेट लिमिटेड (वेस्टव्यू क्रिकेट) और पूनावाला स्पोर्ट्स एंड फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड (पूनावाला स्पोर्ट्स) द्वारा तीन पेशेवर क्रिकेट फ्रेंचाइजी: (i) राजस्थान रॉयल्स (भारत), (ii) पार्ल रॉयल्स (दक्षिण अफ्रीका) और (iii) बारबाडोस रॉयल्स (बारबाडोस) का अधिग्रहण शामिल है।

वेस्टव्यू क्रिकेट यूनाइटेड किंगडम में पंजीकृत एक कंपनी है।

पूनावाला स्पोर्ट्स भारत में निगमित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है और इसका पूर्ण स्वामित्व श्री अदार साइरस पूनावाला के पास है।

ईएम स्पोर्टिंग होल्डिंग्स लिमिटेड (ईएमएसएच) मॉरीशस में निगमित और पंजीकृत शेयरों द्वारा सीमित एक निजी कंपनी है। यह रॉयल मल्टीस्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (आरएमपीएल), पार्ल रॉयल्स लिमिटेड और बारबाडोस रॉयल्स लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी है। आरएमपीएल राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी का स्वामित्व और संचालन करती है, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेती है।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

***

पीके/केसी/एके


(रिलीज़ आईडी: 2311784) आगंतुक पटल : 35
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Telugu