औषधि विभाग
औषध विभाग ने अपने कार्यालयों, नाईपर और पीएसयू इकाइयों में सफाई अभियान चलाकर 'स्वच्छता पखवाड़ा' मनाया
'स्वच्छता पखवाड़ा' के दौरान स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया
प्रविष्टि तिथि:
15 SEP 2026 8:42PM by PIB Delhi
औषध विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने 1 से 15 सितंबर, 2026 तक 'स्वच्छता पखवाड़ा' मनाया। इसमें विभाग, नाईपर (एनआईपीईआर) और पीएसयू कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। यह पखवाड़ा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत" के विजन के क्रम में मनाया गया, जिसमें साफ-सफाई, स्वच्छता और साफ-सुथरे व स्वस्थ परिवेश को बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा 1 सितंबर, 2026 को शुरू हुआ, जिसमें सचिव, औषध विभाग श्री मनोज जोशी ने विभाग के अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। पखवाड़े के दौरान, विभाग ने कई स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों और कार्यालय परिसरों में स्वच्छता अभियानों में हिस्सा लिया।


इस पहल के तहत, संयुक्त सचिव श्री अमन शर्मा के नेतृत्व में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई दिल्ली के जनपथ भवन मार्केट में श्रमदान किया।

विभाग ने फर्नीचर, फिक्स्चर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी पुरानी और बेकार हो चुकी चीजों की मरम्मत, निपटान और व्यवस्थित प्रबंधन के लिए उनकी व्यापक समीक्षा भी की। साथ ही, कार्यालयों में कीट-नियंत्रण अभियान भी चलाया गया।


सभी सात राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर) में 'स्वच्छता पखवाड़ा' में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। कैंपस में सफाई अभियान चलाए गए, जिनमें संकाय सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों ने मिलकर अपने-अपने संस्थान के परिसर की सफाई और रखरखाव किया। कुछ कैंपस में पेड़ लगाने का काम भी किया गया।

विभाग के अंतर्गत आने वाले पीएसयू में भी अलग-अलग जगहों पर सफाई अभियान चलाए गए। कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियानों में हिस्सा लिया।

फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ़ इंडिया ने अपने कार्यालय परिसर में 'स्वच्छता पखवाड़ा' मनाया और इस स्वच्छता अभियान को देश भर के जन औषधि केंद्रों तक भी बढ़ाया। इन पहलों से इस संदेश को मजबूती मिली कि साफ-सुथरा माहौल जन-स्वास्थ्य और भलाई के लिए आवश्यक है।
'स्वच्छता पखवाड़ा' ने अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों, संकाय सदस्यों और अन्य लोगों को स्वच्छता के लिए मिलकर काम करने के लिए एक साथ लाया। विभाग ने "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत" की भावना को फिर से दोहराया और साफ-सुथरे कार्यस्थलों और समुदायों को बनाने के लिए लगातार भागीदारी और जिम्मेदार तौर-तरीकों के महत्व पर जोर दिया।
***
पीके/केसी/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2310713)
आगंतुक पटल : 47