सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
एनसीएससी के अध्यक्ष किशोर मकवाना को “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जन सेवा पुरस्कार 2026” दिया जायेगा
यह पुरस्कार आयोग की राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवाओं और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जा रहा है
दिल्ली में 16वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह के दौरान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा
प्रविष्टि तिथि:
08 SEP 2026 7:09PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग-एनसीएससी के अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना को आयोग की समर्पित सेवाओं और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए कल “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जन सेवा पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया जाएगा।
प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन और संसद रत्न पुरस्कार समिति ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को इस सम्मान के लिए नामित किया है। यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित होने वाले 16वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह 2026 के दौरान प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार समारोह का आयोजन सिविल सोसायटी द्वारा किया जा रहा है।
श्री किशोर मकवाना के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अनुसूचित जाति समुदायों के संवैधानिक अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एक प्रभावी संस्था के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत किया है। आयोग ने इन समुदायों के लोगों के लिए न्याय, गरिमा, समानता और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य किया है।

संसद रत्न पुरस्कार समिति की जूरी ने आयोग की राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवाओं और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। समिति ने श्री किशोर मकवाना के नेतृत्व में आयोग द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की है।

यह सम्मान अनुसूचित जातियों के अधिकारों की रक्षा और समान, गरिमापूर्ण तथा समावेशी समाज के निर्माण के लिए आयोग की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
*****
पीके/केसी/एसके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2308022)
आगंतुक पटल : 132