युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
गांधीनगर में ब्रिक्स युवा शिखर सम्मलेन 2026 में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने इसकी घोषणा की
'फ्रेंड्स ऑफ माई भारत': प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण से प्रेरित एक नया वैश्विक युवा समागम
प्रविष्टि तिथि:
19 AUG 2026 7:53PM by PIB Delhi
युवा मामले और खेल मंत्रालय, 'माई भारत' के ज़रिए दुनिया भर में भारतीय मूल के युवाओं के साथ अपना जुड़ाव मज़बूत कर रहा है। इसके लिए 'फ्रेंड्स ऑफ माई भारत' नाम का एक खास डिजिटल मॉड्यूल शुरू किया गया है, इसकी घोषणा युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने गांधीनगर में ‘ब्रिक्स युवा शिखर सम्मलेन 2026’ के दौरान की थी। यह पहल भारत से बाहर रहने वाले भारतीय मूल के छात्रों, युवा पेशेवरों और अन्य युवाओं को उनकी भौगोलिक स्थिति की परवाह किए बिना 'माई भारत' पर आयोजित विभिन्न राष्ट्र-निर्माण गतिविधियों, स्वयंसेवी पहलों और युवा-नेतृत्व वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य उनके विचारों, कौशल, अनुभवों और आकांक्षाओं को भारत की विकास यात्रा की ओर मोड़ना है।

इस कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, सांसद डॉ. हेमांग जोशी, युवा मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री नितेश कुमार मिश्रा और ब्रिक्स तथा सहयोगी देशों के युवा नेता शामिल हुए।

यह मॉड्यूल दुनिया भर के भारतीय युवाओं को 'फ्रेंड्स ऑफ माई भारत' के रूप में पंजीकरण करने और अपने युवा क्लबों या संगठनों की गतिविधियों और जुड़ाव के क्षेत्रों सहित उनके बारे में जानकारी साझा करने में सक्षम बनाएगा। इसके अलावा, यह शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य जागरूकता, आपदा राहत और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में स्वयंसेवा के विभिन्न अवसरों की जानकारी भी प्रदान करेगा, जिससे युवाओं को देश में चल रही विभिन्न सामाजिक पहलों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

एक समर्पित 'नो योर इंडिया' अनुभाग दुनिया भर के भारतीय युवाओं को भारत की संस्कृति, विरासत, इतिहास, पर्यटन, यात्रा और प्रमुख नेताओं पर तैयार की गई सामग्री के माध्यम से देश के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करने में मदद करेगा। यह मॉड्यूल 'माई भारत' की प्रमुख पहलों और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों को भी प्रदर्शित करेगा, जिससे भारत की युवा-नेतृत्व वाली विकास यात्रा के बारे में अधिक जागरूकता फैलेगी और व्यापक वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

'फ्रेंड्स ऑफ माई भारत' एक निरंतर वैश्विक युवा जुड़ाव इकोसिस्टम का निर्माण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारतीय मूल के युवाओं को भारत से जुड़े रहने और वे दुनिया में कहीं भी हों, इसके विकास में योगदान देने में सक्षम बनाता है। इसका उद्देश्य 'विकसित भारत' की व्यापक यात्रा में वैश्विक भारतीय युवाओं की ऊर्जा, विचारों, कौशल और आकांक्षाओं को एक साथ लाना है।
माई भारत के बारे में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को शुरू किया गया 'मेरा युवा भारत' (माई भारत) एक राष्ट्रीय युवा मंच है, जो सेवा, कर्तव्य और जन-भागीदारी पर आधारित है। यह युवाओं को अनुभव-आधारित सीखने, स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व, मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अभियानों से जोड़ता है, ताकि वे सीख सकें, नेतृत्व कर सकें और 'विकसित भारत @2047' के निर्माण में योगदान दे सकें।
***
पीके/केसी/एसके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2301371)
आगंतुक पटल : 84
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English