आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने भलस्वा डंपसाइट का निरीक्षण किया; पुराने कचरे के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की


कूड़े के ढेर को हटाने के कार्य में प्रगति: 31 जुलाई 2026 तक 99.07 लाख एमटी पुराने कचरे का निस्तारण किया जा चुका है, 15 अक्टूबर 2026 तक कचरे को पूरी तरह से हटाये जाने की उम्मीद है

डंपसाइट के निस्तारण के काम में तेजी लाने हेतु सैनिटरी लैंडफिल पर आने वाले कचरे की प्रोसेसिंग को तेज किया जाए: श्री मनोहर लाल

प्रविष्टि तिथि: 01 AUG 2026 2:58PM by PIB Delhi

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज भलस्वा डंपसाइट का निरीक्षण किया। उन्होंने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा पुराने कचरे को हटाने और उसके निपटान के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस निरीक्षण का उद्देश्य पुराने कचरे को हटाने के काम में तेजी लाने और इसकी प्रगति की निगरानी करना है, जो सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है। यह निरीक्षण दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

मौके पर निरीक्षण के दौरान, एमसीडी ने माननीय मंत्री को बताया किया कि 31 जुलाई 2026 तक भलस्वा डंपसाइट पर 99.07 लाख एमटी पुराने कचरे का निस्तारण कर दिया गया है और शेष कचरे के ढेर को 15 अक्टूबर 2026 तक हटाये जाने की उम्मीद है, जबकि मार्च 2026 तक एकत्रित कचरे को 31 दिसंबर 2026 तक हटाने का लक्ष्य है।

माननीय मंत्री ने एमसीडी को निर्देश दिया कि लैंडफिल साइट पर आने वाले ताजे कचरे की प्रोसेसिंग के लिए हाल ही में सौंपे गए कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि कचरे के निस्तारण की गति और बढ़ सके। साथ ही, आने वाले कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन बिना किसी देरी के सुनिश्चित किया जा सके।

यह निरीक्षण इस तथ्य को रेखांकित करता है कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय पुराने कचरे को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हटाने और भलस्वा डंपसाइट को पूरी तरह से साफ करने को निरंतर प्राथमिकता दे रहा है।

 

*****

पीके/केसी/आर

 


(रिलीज़ आईडी: 2292995) आगंतुक पटल : 82
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu