जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पश्चिम बंगाल में ईएमआरएस का विस्तार

प्रविष्टि तिथि: 30 JUL 2026 1:35PM by PIB Delhi

आज लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पुरुलिया जिले का बंदवान ब्लॉक एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) की स्थापना के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाला एकमात्र ब्लॉक है। उक्त ब्लॉक के लिए भूमि की पहचान राज्य सरकार द्वारा की गई है।

जैसा कि राज्य सरकार द्वारा बताया गया है, कलिम्पोंग में ईएमआरएस वैकल्पिक भवन में क्रियाशील है और स्थायी भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। ईएमआरएस कलिम्पोंग के लिए कुल 20.91 करोड़ रुपये अनुमोदित किए गए हैं, जिसमें से 9.96 करोड़ रुपये निर्मुक्त किए जा चुके हैं।

मौजूदा योजना के तहत, ईएमआरएस की स्थापना 2011 की जनगणना पर आधारित है।

******

पीके/केसी/एसकेएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2291727) आगंतुक पटल : 31
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil