स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1.29 लाख हो गईं, जबकि स्नातकोत्तर की सीटें लगभग तीन गुना बढ़कर 86,360 हो गईं


भारत में डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात सुधरकर 1:778 हो गया है, जिसमें 22.86 लाख से अधिक पंजीकृत चिकित्सक हैं

प्रविष्टि तिथि: 24 JUL 2026 3:51PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में एमबीबीएस सीटों की संख्या 1,09,115 से बढ़कर शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 1,28,976 हो गई है और स्नातकोत्तर सीटों की संख्या शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में 31,185 से बढ़कर शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 86,360 हो गई है।

भारतीय चिकित्सा रजिस्टर (आईएमआर) के अनुसार, वर्तमान में पंजीकृत चिकित्सकों की कुल संख्या 15,35,155 है और आयुष चिकित्सा पद्धति में 7,51,768 पंजीकृत चिकित्सक हैं। यह मानते हुए कि एलोपैथिक और आयुष दोनों प्रणालियों में पंजीकृत चिकित्सकों का 80 प्रतिशत उपलब्ध है, देश में डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात 1:778 होने का अनुमान है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

*****

पीके/केसी/एसकेजे/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2289004) आगंतुक पटल : 67
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil