सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आंध्र प्रदेश में पीएसीएस सेवाएं

प्रविष्टि तिथि: 21 JUL 2026 5:28PM by PIB Delhi

सहकारिता मंत्रालय, सीएससी -गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीएससी एसपीवी) के सहयोग से, पात्र प्राथमिक कृषि क्रेडिट समितियों (पैक्स) को कॉमन सेवा केंद्रों (सीएससी) के रूप में कार्य करने की सुविधा प्रदान कर रहा है ताकि वे आंध्र प्रदेश सहित ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल और नागरिक-केंद्रित सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान कर सकें।

सीएससी  के रूप में कार्य कर रही प्राथमिक कृषि क्रेडिट समितियों (पैक्स) के प्रदर्शन की समय-समय पर समीक्षा बैठकों और आंध्र प्रदेश सहित सीएससी एसपीवी से प्राप्त स्थिति रिपोर्टों के माध्यम से निगरानी की जाती है । आंध्र प्रदेश राज्य में अब तक, 1,958 प्राथमिक कृषि क्रेडिट समितियों (पैक्स) को सीएससी  के रूप में ऑनबोर्ड  किया जा चुका है, और 1,869 प्राथमिक कृषि क्रेडिट समितियां सीएससी के रूप में कार्य कर रही हैं ।

सीएससी के रूप में कार्य कर रही प्राथमिक कृषि क्रेडिट समितियां (पैक्स) विभिन्न प्रकार की डिजिटल सेवाएं प्रदान करती हैं, जिनमें बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, बीमा सेवाएं, आधार-सक्षम सेवाएं, उपयोगिता बिल भुगतान, पैन कार्ड सेवाएं, कृषि और संबद्ध सेवाएं, तथा सरकार-से-नागरिक (जी2सी) और व्यवसाय-से-नागरिक (बी2सी) संबंधी विभिन्न सेवाएं शामिल हैं। ये सेवाएं ग्रामीण और अल्प सेवित क्षेत्रों में डिजिटल और सार्वजनिक सेवाओं की पहुंच को बढ़ाती हैं । आंध्र प्रदेश में सीएससी के रूप में कार्य कर रही प्राथमिक कृषि क्रेडिट समितियों (पैक्स) का विवरण संलग्नक पर दिया गया है ।

****

संलग्नक

आंध्र प्रदेश में सीएससी के रूप में कार्य कर रहे पैक्स की स्थिति

क्रम  सं. 

जिला

सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड पैक्स

सीएससी के रूप में सक्रिय पैक्स

निष्क्रिय पैक्स

1

अल्लूरी सीताराम राजू

1

1

0

2

अनकापल्ली

1

1

0

3

अनंतपुर

110

106

4

4

अन्नामय्या

4

4

0

5

चित्तूर

64

59

5

6

पूर्वी गोदावरी

294

288

6

7

गुंटूर

157

137

20

8

काकीनाडा

1

1

0

9

कोनासीमा

1

1

0

10

कृष्णा

403

381

22

11

कुरनूल

98

92

6

12

नंदयाल

1

1

0

13

एनटीआर

1

1

0

14

पलनाडु

3

3

0

15

पार्वतीपुरम मान्यम

2

2

0

16

प्रकाशम

171

164

7

17

एसपीएसआर नेल्लोर

87

86

1

18

श्री सत्य साईं

2

2

0

19

श्रीकाकुलम

48

48

0

20

तिरुपति

1

1

0

21

विशाखापट्टनम

94

91

3

22

विजयनगरम

92

91

1

23

पश्चिम गोदावरी

258

251

7

24

वाई.एस.आर.

64

57

7

कुल योग

1958

1869

89

 

यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

****

AK/AP


(रिलीज़ आईडी: 2287207) आगंतुक पटल : 71
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu