प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह की झलकियां साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 17 JUL 2026 6:48PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चंडीगढ़ में हुए विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह की झलकियां साझा कीं। व्यवस्थित राष्ट्रीय प्रगति के एक बेहतरीन उदाहरण के तौर पर शहर की खास पहचान का ज़िक्र करते हुए, श्री मोदी ने बेहतर जीवन-शैली और जीवन को आसान बनाने के लिए शहर की ख्याति पर ज़ोर दिया। उन्होंने इस क्षेत्र पर मां चंडी की दिव्‍य कृपा को स्वीकार करते हुए शहर के लगातार और व्यवस्थित विकास के प्रति प्रशासन की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।

'एक्‍स’ पर कई पोस्ट के ज़रिए झलकियां साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा:

चिकित्सा सुविधाओं के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर की बेहतरी को लेकर चंडीगढ़ के लोगों का जोश नए उत्साह से भर देने वाला है।

चंडीगढ़ के लोगों ने स्वच्छता को लेकर एक नई अलख जगाई है। मैं यहां के अपने परिवारजनों को इसकी विशेष बधाई देता हूं। स्वच्छता के ऐसे अभियान आज देश के बहुत काम आ रहे हैं।

बीते 12 वर्षों में हमारी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश का सामर्थ्य बढ़ाया है, जिससे आज लोगों को इलाज की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। हमारे प्रयासों का एक बड़ा परिणाम यह भी है कि भारत मेडिकल टूरिज्म का एक अहम डेस्टिनेशन बन रहा है।

बीमारियों के इलाज पर ही नहीं, Preventive Healthcare पर भी हमारा निरंतर फोकस रहा है। इसका बड़ा लाभ हमारी माताओं-बहनों और गरीब भाई-बहनों के साथ ही मिडिल क्लास को भी हो रहा है।

***

पीके/केसी/एमके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2285902) आगंतुक पटल : 95
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Malayalam