प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 16 JUL 2026 10:37AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि रथ यात्रा भारत की शाश्वत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक उत्‍कृष्‍ट अभिव्यक्ति है। साथ ही, यह विनम्रता, सामूहिक भागीदारी तथा निस्वार्थ सेवा का भी प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह भारत की शाश्वत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक उत्‍कृष्‍ट अभिव्यक्ति है। रथ यात्रा से जुड़ी परंपराओं ने भारत और विश्व भर में पीढ़ियों को प्रेरित किया है। ये परंपराएं विनम्रता, सामूहिक भागीदारी और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं।

महाप्रभु जगन्नाथ सभी को अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दें। वे हमें हमारे सभी प्रयासों के लिए शक्ति प्रदान करें और हमारे समाज में एकता की भावना को गहरा करें।  जय जगन्‍नाथ!

ପବିତ୍ର ରଥଯାତ୍ରା ଅବସରରେ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଶୁଭେଚ୍ଛା ଏହା ଭାରତର କାଳଜୟୀ ଆଧ୍ୟାତ୍ମିକ ଏବଂ ସାଂସ୍କୃତିକ ଐତିହ୍ୟର ଏକ ଅନନ୍ୟ ଅଭିବ୍ୟକ୍ତି ରଥଯାତ୍ରା ସହ ଜଡିତ ପରମ୍ପରା ଭାରତ ଏବଂ ବିଶ୍ୱର ଅନେକ ପିଢ଼ିକୁ ପ୍ରେରଣା ଦେଇଛି ଏହା ବିନମ୍ରତା, ସାମୂହିକ ଅଂଶଗ୍ରହଣ ଏବଂ ନିଃସ୍ୱାର୍ଥପର ସେବାକୁ ପ୍ରତିଫଳିତ କରେ

ମହାପ୍ରଭୁ ଜଗନ୍ନାଥ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଉତ୍ତମ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ, ସୁଖ ଏବଂ ସମୃଦ୍ଧି ପ୍ରଦାନ କରନ୍ତୁ ସେ ଆମକୁ ସମସ୍ତ ପ୍ରୟାସ ପାଇଁ ଶକ୍ତି ଦିଅନ୍ତୁ ଏବଂ ସମାଜରେ ଏକତାର ଭାବନାକୁ ଆହୁରି ସୁଦୃଢ଼ କରନ୍ତୁ

ଜୟ ଜଗନ୍ନାଥ!

***

पीके/केसी/एसकेजे/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2285241) आगंतुक पटल : 234
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam